Share this News..
सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया तहसील अन्तर्गरत ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के वार्ड क्रमांक 09 की पंच रामकुमारी चौहान के शासकीय हाई स्कूल गोबरसिंहा में स्वीपर पद पर कार्यरत होने को लेकर शिकायत सामने आई है। इस मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच उज्ज्वल मिरी ने शिकायत आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र सौंपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनभागीदारी समिति हायर सेकेंडरी स्कूल गोबरसिंहा के अध्यक्ष मेघनाथ बरेठ ने वार्ड क्रमांक 09 की पंच रामकुमारी पति शंकर लाल चौहान के विरुद्ध शिकायत प्रस्तुत की है। शिकायत में उनके शासकीय स्कूल में स्वीपर पद पर कार्यरत होने का उल्लेख करते हुए पंच पद से हटाने की मांग की गई है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के सरपंच ने 25 नवंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नाम पत्र जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करना अनुविभागीय अधिकारी के क्षेत्राधिकार में आता है। इसी आधार पर शिकायतकर्ता के मूल आवेदन को आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम कार्यालय भेजा गया है।
अब इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि, रामकुमारी चौहान की ओर से इस शिकायत पर कोई पक्ष या प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी पत्र में नहीं दी गई है।

