“चिरमिरी में यातायात रथ निकला, दो ओवरलोड ट्रकों पर 50,000 का चालान” – Bilaspur Express न्यूज़

Share this News..

Bilaspur Express न्यूज़ ,चिरमिरी, 17 नवंबर 2025। थाना चिरमिरी द्वारा आज यातायात जागरूकता अभियान के तहत विशेष पहल करते हुए यातायात रथ चलाया गया। यह रथ चिरमिरी के 40 वार्डों में भ्रमण कर आम नागरिकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देता रहा। लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्ती दिखाई। दो ओवरलोडेड ट्रकों को रोककर उनकी जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उन पर कुल 50,000 रुपये का चालान कर कार्रवाई की गई।

 

थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पुलिस का रवैया आम नागरिकों के प्रति हमेशा सहयोगपूर्ण और नरम रहता है, लेकिन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी को मिलकर यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।

 

यह अभियान लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।