रात में वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिल्हा पुलिस की बड़ी सफलता – Bilaspur Express न्यूज़

Share this News..

Bilaspur Express न्यूज़ , थाना बिल्हा पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थीया द्वारा 13 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 2 बजे आरोपी मुकेश कुमार ढीमर (23 वर्ष) घर में घुस गया और चाकू की नोक पर जबरदस्ती करने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

अपराध क्रमांक 200/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 332(बी), 351(3), 74, 76, 64(1) भा.न्या.स. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। प्रार्थीया ने दिनांक 13 अप्रैल 2026 को थाना बिल्हा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद 14 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।