Share this News..
Bilaspur Express न्यूज़, पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ वासियों को तीजा-पोरा तिहार की बधाई देते हुए कहा कि, पूरा भारत खुशियों का तिहार मना रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) रायगढ़ जिले के कोड़ा तराई में विजय शंखनाद रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ वासियों को तीजा – पोरा तिहार की बधाई देते हुए कहा कि, पूरा भारत खुशियों का तिहार मना रहा है।
छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया…
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जैसे यहां बोला जाता है कि, छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया, उसी तरह अब दुनिया के लोग कह रहे हैं कि भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। भारत उपलब्धियों का जश्न मना रहा है। साथ ही कहा कि, जी-20 को सफल बनाने छत्तीसगढ़ की भी भागीदारी है।
भ्रष्टाचार में कांग्रेस सबसे आगे…
गरीब परिवारों को कांग्रेस सरकार की वजह से पीएम आवास की योजना का लाभ नहीं मिल रहा। घोटालों की राजनीति की वजह से गरीब परेशान है। भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार आगे बढ़ रही है। इसलिए गरीब पीछे हो रहा है।
जनता के पैसे का किया जा रहा इस्तेमाल…
पीएम मोदी (PM Modi) ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की बहनों से शराबबंदी का वादा किया। लेकिन शराब में ही घोटाला कर दिया। गाय के गोबर में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कर दिया। कांग्रेस खनिज संपदा को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही है। जनता के पैसों को लूट रही है।
गरीबी हटाने का नारा दिया… और अब उसी पर राजनीति….
पीएम मोदी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, इंदिरा जी के जमाने में कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था। आज उसी नारे के साथ राजनीति कर रहे है। अगर उस समय कांग्रेस ने काम किया होता तो मोदी को इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। भाजपा ने मुफ्त राशन बिना किसी घोटाले के लोगों तक पहुंचाया है। आयुष्मान भारत के तहत लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर 400 रुपए सस्ता मिल रहा है।